कैटेनिया. तस्वीर इटली के ऐतिहासिक शहर कैटेनिया की है। यहां कैथेड्रल स्क्वेयर पर दो दिवसीय अगाथा महोत्सव में हजारों लोग संत अगाथा के सम्मान में जमा हुए। इस अवसर पर एक जुलूस भी निकाला गया। जो 24 घंटे तक चला। हजारों लोग मोमबत्तियां और फूल लेकर इस जुलूस में शामिल होते हैं। संत अगाथा कैटेनिया की प्रमुख संत थीं। यहां स्थित कैथेड्रल 1693 में आए भूकंप से नष्ट हो गया था। इस कैथेड्रल में संत अगाथा और विन्सेन्जो बैलिनी के मकबरे हैं। हर साल 5 फरवरी को संत अगाथा की याद में हजारों लोग जमा होते हैं। इस मौके पर उनके अवशेषों के साथ जुलूस निकालकर कैथेड्रल लाया जाता है।
मान्यता: अगाथा के आशीर्वाद से गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं
माना जाता है कि संत अगाथा घर वापस लौटती हैं। इटली की महिलाएं इन्हें बहुत महत्व देती हैं, उनका मानना है कि अगाथा के आशीर्वाद से गंभीर से गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। माना जाता है कि संत अगाथा उन 7 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें मदर मैरी का विशेष आशीर्वाद मिला था। उनका निधन ईस्वी सन 251 में हुआ था।
कैटेनिया का महत्व:
यह इटली के सबसे खूबसूरत शहरों में है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में भी शामिल है। कैटेनिया का मुख्य आकर्षण बारोक वास्तुकला है। 729 ईस्वी पूर्व में यूनानियों द्वारा स्थापित, कैटेनिया कृषि केंद्र के रूप में समृद्ध हुआ और रोमन कॉलोनी बनने के बाद ऐसा ही रहा।