नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी के प्रताड़ित प्रकरण में आज एक पंचायत मनोज त्यागी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहाना के आवास पर समाज के पुरोधा योद्धा मास्टर राम सिंह त्यागी रई की अध्यक्षता एवं रामफल त्यागी के संचालन में हुई!*
जिसमें तमाम वरिष्ठ त्यागी समाज के लोगों द्वारा एक स्वर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव द्वारा प्रशासन कराए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में वक्ताओं द्वारा भारी रोष प्रकट किया गया सभी वक्ता द्वारा एक स्वर में कहा गया की त्यागी समाज हमेशा बीजेपी का परंपरागत वोटर रहा है यह खेद का विषय है की नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में समाज का एक ही कर्मचारी है जिससे अनावश्यक रूप से कपिल देव द्वारा मंत्री बनते ही उत्पीड़न कराया जा रहा है 6 महीने की अवधि में ही 2 बार स्थानांतरण एवं दो बार फर्जी तरीके से एफ आई आर दर्ज कराई जा चुकी है गोपाल त्यागी के परिवार का मानसिक रूप से उत्पीड़न कराया जा रहा है समाज में भारी आक्रोश है सभा में मनोज त्यागी द्वारा कहा गया राष्ट्रीय एवं प्रदेश के स्तर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से यह अनुरोध किया जाएगा कि ऐसे भ्रष्ट राज्य मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल एवं पार्टी से निष्कासित किया जाए और इस मंत्री की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराई जाए बैठक में मुख्य रूप से राजीव त्यागी खाईखेड़ी नीटू त्यागी प्रधान आदेश त्यागी पूर्व प्रधान अमरेंद्र त्यागी पूर्व प्रधान अमरीश त्यागी सुनील त्यागी कुलदीप त्यागी अनिल त्यागी अनुज त्यागी मुकेश त्यागी शुभम त्यागी काऊ त्यागी पिंकू त्यागी संदीप त्यागी आंख लोर रोहाना लक्ष्मी चंद त्यागी बडकली विपिन त्यागी दीपक त्यागी प्रधान मालीरा परदुमन त्यागी बडकली अमरीश सेट राजू सेठ सुगन चंद त्यागी एडवोकेट सुशील त्यागी ब्रिज भूषण त्यागी हरीश सेठ बबलू त्यागी अमित त्यागी माली रा योगेश त्यागी मालीरा मुकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे!